प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई खेलों में 4 दशकों से ज्यादा समय बाद स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 7:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई खेलों में 4 दशकों से ज्यादा समय बाद स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने टीम की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रेरक बताते हुए उसकी सराहना की और कहा कि यह सफलता असाधारण कौशल और टीमवर्क का परिणाम है।

श्री मोदी ने टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह सफलता समूचे राष्ट्र में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में मददगार होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहाः

‘‘भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण!

भारत के लोग महिला हॉकी टीम की सफलता का जश्न मना रहे हैं जिसने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और वह भी 4 दशकों से ज्यादा समय बाद। यह असाधारण कौशल और टीमवर्क का परिणाम है। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति बहुत ही प्रेरणादायक है। टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।

यह सफलता समूचे राष्ट्र में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में मददगार होगी। PM@narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2318421) आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Gujarati