रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य वायु कमान के हेलीकॉप्टरों ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचाई 10 टन राहत सामग्री

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2026 2:30PM by PIB Patna

गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर और तटबंधों में आई टूट के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना की मध्य वायु कमान (CAC) के एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों को 02 अक्टूबर 2026 को बिहार में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अल्प सूचना पर तैनात किया गया।

 

 

पटना से संचालित मध्य वायु कमान के वायु क्रू ने दिनभर उड़ान भरते हुए सारण जिले के चकिया, पृथ्वीपुर, सतजोड़ा, करचोलिया और मकेर सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 टन आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाई।

 

 

विषम परिस्थितियों और कठिन भूभाग के बीच संचालित इस मिशन से बाढ़ प्रभावित समुदायों को आवश्यक सहायता मिली। प्राकृतिक आपदा के समय नागरिक प्रशासन को सहयोग देने और प्रभावित लोगों के साथ खड़े रहने की मध्य वायु कमान की प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।

***


(रिलीज़ आईडी: 2318655) आगंतुक पटल : 80