प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंतिम पंघाल को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2026 9:51AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अंतिम पंघाल को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने उनके प्रदर्शन को अनुकरणीय बताया और कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
श्री मोदी ने अंतिम पंघाल को निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह देश के लिए और अधिक गौरव लेकर आएंगी तथा अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
“एशियाई खेलों में अंतिम पंघाल का रजत पदक जीतना वास्तव में अनुकरणीय है! महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। वह देश के लिए निरंतर अधिक गौरव लाती रहें और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करें, ऐसी मेरी कामना है: PM@narendramodi”
पीके/केसी/आरटी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2318832)
आगंतुक पटल : 182
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam