प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिला टीम गोल्फ में रजत पदक जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 OCT 2026 9:53AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और जुनून को दर्शाती है।

श्री मोदी ने अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में वे सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

“एशियाई खेल 2026 में कल महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई। यह सफलता खेल के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और जुनून को दर्शाती है। वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करती रहें, ऐसी मेरी कामना है: PM @narendramodi”

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2318833) आगंतुक पटल : 80
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam