वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की राजस्थान इकाई ने राष्ट्रपिता श्री मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के अवसर पर अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों और स्वच्छता अभियानों के साथ राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया  

प्रविष्टि तिथि: 03 OCT 2026 10:35PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस और राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) राजस्थान इकाई ने अफीम की खेती वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की, इसका उद्देश्य किसानों और स्थानीय समुदायों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त भारत का संदेश प्रसारित करना था।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा द्वारा 'ऑपरेशन युवा रक्षा' के तहत कोटा विश्वविद्यालय में नशीले पदार्थों के सेवन और उसके दुष्प्रभावों पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इस सत्र में कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री मुरलीधर प्रतिहार, एनएसएस प्रमुख सुश्री श्वेता सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे। सत्र के दौरान मुख्य अतिथि एवं कोटा के उप-नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल ने छात्रों के साथ संवाद किया और बताया कि किस प्रकार बुद्धिमान एवं जागरूक व्यक्ति भी हेरफेर, साथियों के दबाव और सामाजिक परिवेश के प्रभाव में आ सकते हैं। व्यावहारिक उदाहरणों, प्रस्तुतियों और वीडियो के माध्यम से उन्होंने ‘फास्ट माइंड’ और ‘स्लो माइंड’ की अवधारणाओं को बखूबी समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों का पहला सेवन धीरे-धीरे से बार-बार सेवन, आदत और निर्भरता की ओर ले जा सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261004060651_309234.jpg

छात्रों को पहली ही बार में "ना" कहने, सहकर्मियों के दबाव का विरोध करने और समझदारी भरा एवं जिम्मेदारीपूर्ण विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह सत्र काफी संवादात्मक रहा, जिसमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कई विचारणीय प्रश्न पूछे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261004060659_7cae01.jpg

सत्र के समापन पर प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और नशीली दवाओं से दूर रहने तथा एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कोटा के जिला नारकोटिक्स कार्यालय (डीओओ) ने कोटा संभाग के अफीम किसानों के लिए अफीम, गांजा और अन्य अवैध मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान का संदेश देने वाले बैनर प्रदर्शित किए गए और कार्यक्रम का समापन “नशा मुक्त भारत की शपथ” के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने अपने-अपने समुदायों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261004060734_f503c3.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261004060741_1f9936.jpg

झालावाड़ के डीओओ ने झालरापाटन तहसील के बाबरीखड़ा के पास स्थित अफीम की खेती वाले एक गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों तथा नशे की रोकथाम में समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।

डीओओ, भीलवाड़ा द्वारा सवाईपुर-बडाला बाईपास हाईवे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासियों और अफीम काश्तकारों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

डीओओ, चित्तौड़गढ़-I द्वारा उदयपुर जिले की वल्लभनगर तहसील के मेणार गांव में "युवा रक्षा और नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत एक जागरूकता और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवनशैली पर जोर दिया गया तथा अधिकारियों और स्थानीय निवासियों की भागीदारी से स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

डीओओ, चित्तौड़गढ़-III ने अफीम की खेती वाले गांव मंगरोल में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। इस गतिविधि को ग्राम सभा की कार्यवाही में भी शामिल किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261004060819_3b6809.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image006_20261004060826_f7b599.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image007_20261004060850_db4880.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image008_20261004060857_a4d228.jpg

डीओओ, प्रतापगढ़-II ने छोटी सादड़ी के गोमाना गांव में जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया, जिसमें स्वच्छता के संदेश को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संदेश के साथ जोड़ा गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image009_20261004060908_87b60a.jpg

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में इस बात पर जोर दिया गया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से स्थानीय समुदायों और किसानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इन पहलों के माध्यम से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो(सीबीएन) ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अफीम की खेती वाले विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जागरूकता गतिविधियों में 2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता श्री एम. के. गांधी की जयंती के महत्व को भी रेखांकित किया गया, जिनका आत्म-अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और एक स्वस्थ समाज का संदेश आज भी नशीले पदार्थों के दुरूपयोग के खिलाफ प्रयासों को लगातार प्रेरित करता है।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2318834) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English