विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भोपाल विज्ञान मेला में निदान सोसायटी को मिला पुरस्कार

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2026 1:20PM by PIB Bhopal

13वें भोपाल विज्ञान मेले में निदान सर्वजन वेलफेयर सोसायटी को मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा मशरूम उत्पादन के साथ-साथ इससे जुड़े विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे मेले में उपस्थित दर्शकों एवं विशेषज्ञों ने सराहा।

13वें भोपाल विज्ञान मेले का आयोजन विज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। मेले में विभिन्न संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं नवाचार से जुड़े प्रतिभागियों ने अपने मॉडल, उत्पाद एवं तकनीकी कार्यों का प्रदर्शन किया। निदान सर्वजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही मशरूम से तैयार किए जाने वाले विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों की जानकारी भी मेले में साझा की गई।

संस्था को मिला यह तृतीय पुरस्कार मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्था के प्रतिनिधियों ने पुरस्कार के लिए आयोजकों एवं निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इस क्षेत्र में नवाचार और प्रशिक्षण गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने की बात कही।

***


(रिलीज़ आईडी: 2319062) आगंतुक पटल : 35