शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इग्नू पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2026 6:06PM by PIB Jaipur

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जुलाई 2026 सत्र की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा दिनांक 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को देशभर के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जयपुर क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा इग्नू परीक्षा केन्द्र कोड 2357, महात्मा ज्योतिराव फुले महिला बी.एड. कॉलेज, राम नगर एक्सटेंशन, सोडाला, जयपुर - 302019 पर आयोजित होगी।

परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) एवं ओएमआर आधारित होगी तथा इसकी अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। परीक्षा केन्द्र के अधीक्षक एवं संबंधित कार्मिकों को विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुँचें तथा अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर आएँ। परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करें। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर अभ्यर्थियों से परीक्षा के दौरान सभी नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील करता है ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके। विद्यार्थियों को आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के लिए क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के ईमेल rcjaipur@ignou.ac.in पर पत्राचार कर सकते हैं।


(रिलीज़ आईडी: 2319295) आगंतुक पटल : 50