युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खेल विभाग स्वच्छता बढ़ाने और लंबित मामलों के निपटान के लिए छठे विशेष अभियान में भाग लेगा

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2026 4:20PM by PIB Delhi

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने उत्‍तरदायी शासन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाने में निरंतर उत्कृष्टता स्तर स्‍थापित किया है।

पिछले वर्ष पांचवें विशेष अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियों के बाद, खेल विभाग ने उत्‍तरदायी शासन सुनिश्चित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाने और ई-कचरे के संग्रह, पृथक्करण और निपटान के उद्देश्य से वैज्ञानिक तरीके से ई-कचरा प्रबंधन की केंद्रित प्रतिबद्धता के साथ छठे विशेष अभियान की तैयारी चरण का आधार कार्य आरंभ कर दिया है। विभाग ने अपने अधीनस्‍थ संगठनों-भारतीय खेल प्राधिकरण, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के सहयोग से पिछले वर्ष के पांचवे विशेष अभियान के निर्धारित विभिन्न लक्ष्यों को लगन से पूरा किया था, जिसकी प्रत्येक चरण की प्रगति की वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से निगरानी की। विभाग के अधीन कार्यरत संगठनों के क्षेत्रीय कार्यालयों और मुख्यालयों सहित 50 चिन्हित स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए।

इस समन्वित प्रयास से 3,90,000 वर्ग फुट स्थान खाली कर उनका पुनः उपयोग संभव हो सका, जिसमें कई नए उपलब्ध स्‍थानों को उपयोगी रूप में इस्‍तेमाल किया गया। इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान कबाड़ निपटान से 4,07,55,976 रुपये का राजस्व अर्जित हुआ, जो स्वच्छता के क्षेत्र में संवहनीयता और संसाधन के महत्‍व उपयोग की प्रतिबद्धता दर्शाता है। विभाग और इसके अधीनस्‍थ संगठनों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा अभियान की पहुंच और दृश्यता बढ़ाई। खेल विभाग छठे विशेष अभियान की तैयारी चरण का संचालन 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कर रहा है। इसके तहत खेल विभाग कार्यस्थल स्वच्छता में उच्च मानक स्थापित करने और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता के साथ छठे विशेष अभियान के कार्यान्‍वयन के लिए पूर्णतया तैयार है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2319309) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil