स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
मेडिकल उपकरणों के उपयोग में सावधानियों को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रविष्टि तिथि:
06 OCT 2026 4:44PM by PIB Bhopal
मेडिकल उपकरणों के उपयोग में सावधानियों के बारे में एम्स भोपाल द्वारा आम लोगों के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के फार्माकोलॉजी विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मेडिकल डिवाइस एडवर्स इवेंट मॉनिटरिंग सेंटर के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर के साथ “मैटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ़ इंडिया” के अंतर्गत के “उपभोक्ताओं द्वारा मेडिकल डिवाइस से जुड़ी प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टिंग” विषय पर यह अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान का आयोजन में एम्स भोपाल के कम्युनिटी और फैमिली मेडिसिन विभाग और आयुष्मान आरोग्य मंदिर, की सहभागिता में नीलबड़ में किया गया। जनजागरूकता अभियान के दौरान आम लोगों को मेडिकल डिवाइस की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने में “मैटेरियोविजिलेंस” (मेडिकल डिवाइस की सुरक्षा की निगरानी) के महत्व के बारे में जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। साथ ही मेडिकल डिवाइस के उपयोग से जुड़ी कोई भी आकस्मिक घटना, समस्या, खराबी या नुकसान और मरीज के स्वास्थ्य पर ऐसी घटनाओं के संभावित प्रभाव को भी बताया गया।
आम लोगों को बताया गया कि वे जरूरत पड़ने पर “मैटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ़ इंडिया” के अंतर्गत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1800-180-3024) जानकारी दे सकते हैं. इसके अलावा रिपोर्टिंग के लिये मोबाइल ऐप पर की जानकारी भी दी गई ताकि दवा या मेडिकल डिवाइस से होने वाले खराब असर की जानकारी भेज सकें कर सकें। यह भी बताया गया कि उपभोक्ताओं द्वारा दी गई वास्तविक जानकारी देने के बाद मेडिकल डिवाइस की समग्र सुरक्षा में सुधार होता है।
***
MG/PD/AV
(रिलीज़ आईडी: 2319647)
आगंतुक पटल : 20