संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डाक पेंशन अदालत का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2026 5:03PM by PIB Bhopal

भारतीय डाक विभाग, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल के अंतर्गत डाक पेंशन अदालत का आयोजन 09 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल में किया जाएगा।

इस पेंशन अदालत में पेंशन से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

पेंशन से संबंधित समस्याओं के संबंध में आवेदन 08 अक्टूबर 2026 तक सहायक लेखाधिकारी (लेखा/बजट), कमरा नंबर 207-बी, कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल में प्रस्तुत अथवा प्रेषित किए जा सकते हैं। संबंधित पेंशनभोगी अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

***

MG/PD/AV


(रिलीज़ आईडी: 2319673) आगंतुक पटल : 27