कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कोयला मंत्रालय ने 'विशेष अभियान 6' के तहत ई-कचरा प्रबंधन पर केंद्रित एक विशेष अभियान चलाया

प्रविष्टि तिथि: 06 OCT 2026 6:31PM by PIB Delhi

कोयला मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के संबंध में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार, 6 अक्टूबर, 2026 को सभी कोयला क्षेत्र (फील्ड) कार्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष अभियान चलाया। इस विशेष अभियान में 74 फील्ड कार्यालयों के 2152 कर्मचारियों ने भाग लिया।

संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में ई-कचरा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला कोयला मंत्रालय (एमओसी) के सम्मेलन कक्ष में हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सीपीसीबी में वैज्ञानिक-बी, सुश्री रिया सोनी ने ई-कचरा प्रबंधन पर एक प्रस्तुति दी, जिसमें जिम्मेदारी से ई-कचरा प्रबंधन करने और प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261006183322_15add6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261006183332_5ee781.jpg

 

इस कार्यशाला का उद्देश्य कोयला मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को व्यवस्थित रूप से अलग करने और उनके उचित निपटान की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में जागरूक करना था।

इस कार्यशाला में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया जबकि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और इसकी सहायक कंपनियों, एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल), कोयला नियंत्रक संगठन (सीसीओ) और कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के अधिकारी इसमें आभासी रूप से (वर्चुअल तरीके से) शामिल हुए।

सीसीओ में प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता:

दिल्ली में कोयला नियंत्रक संगठन (सीसीओ) कार्यालय ने ई-कचरा प्रबंधन' विषय पर एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261006183355_9a4d51.jpg

 

ई-कचरा कियोस्क:

विशेष अभियान 6 के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप, जमीनी स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक कचरे को व्यवस्थित रूप से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और ज़िम्मेदारी से उसका निपटान करने के लिए अलग-अलग फील्ड कार्यालयों में ई-कचरा कलेक्शन वर्कस्टेशन (ई-कचरा कियोस्क) लगाए गए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261006183429_912fc8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image005_20261006183439_63bfd9.jpg

WCL

NCL

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image006_20261006183456_eeab36.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image007_20261006183508_d9a9e7.jpg

ECL

CCL

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image008_20261006183554_89c249.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image009_20261006183607_007efe.jpg

SECL

MCL

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image009_20261006183639_615616.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image010_20261006183650_d45764.jpg

CIL

BCCL

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image011_20261006183705_f65ee1.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image012_20261006183715_44c1aa.jpg

SCCL

NLCIL

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image013_20261006183743_b06b86.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image014_20261006183752_f9e3c2.jpg

CMPFO

CMPDI

 

****

पीके/केसी/आरटी/एमके

 


(रिलीज़ आईडी: 2319806) आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu