रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य रेलवे के पुणे-दौंड रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य पुणे-जयपुर-पुणे रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2026 4:53PM by PIB Jaipur

मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल के पुणे-दौंड रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा खडकी-पुणे-खडकी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी :-

1. गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह खडकी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खडकी-पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा दिनांक 11.10.26 को पुणे के स्थान पर खडकी से (17.35 बजे) संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पुणे-खडकी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


(रिलीज़ आईडी: 2320193) आगंतुक पटल : 39