संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

समयबद्ध पेंशन की दिशा में नई पहल — SAMPANN Welcome Day का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 07 OCT 2026 5:23PM by PIB Lucknow

कार्यालय प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (पूर्व) में दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को SAMPANN Welcome Day का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समयबद्ध, सरल एवं सुगम पेंशन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल श्री अजय कुमार, प्रधान नियंत्रक संचार लेखा, लखनऊ के विज़न एवं नेतृत्व में की गई है। इसका उद्देश्य पेंशन सेवाओं को अधिक पेंशनभोगी-केंद्रित बनाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वन्दे मातरम्’ एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनर्स का पुष्प एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्री मनीष कुमार, नियंत्रक संचार लेखा, लखनऊ द्वारा सम्मानित पेंशनर्स को पेंशन भुगतान आदेश (PPO) एवं पहचान-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर श्री आलोक कुमार पाण्डेय, संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, उप नियंत्रक संचार लेखा, श्री विनीत कुमार, महाप्रबंधक (सतर्कता), बीएसएनएल तथा श्री यदुवेंद्र, उप महाप्रबंधक, बीएसएनएल, मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा भी इस पहल के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

अपने संबोधन में श्री मनीष कुमार, नियंत्रक संचार लेखा, लखनऊ ने पेंशन सेवाओं को अधिक सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने तथा पेंशनभोगी-केंद्रित सेवा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने बीएसएनएल में समाहित दूरसंचार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उसी माह, अधिमानतः सेवाकाल के अंतिम दिवस पर पेंशन भुगतान आदेश जारी करने के लक्ष्य को रेखांकित किया। साथ ही, इस लक्ष्य की निरंतर एवं प्रभावी क्रियान्विति के लिए SAMPANN Welcome Day का प्रत्येक माह नियमित आयोजन किए जाने पर भी बल दिया गया।

इस पहल के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी लाभ प्राप्त करने में होने वाली प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुगम बनाने तथा सेवानिवृत्ति के अवसर को सम्मानजनक अनुभव में परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। SAMPANN Welcome Day पेंशन सेवाओं को अधिक प्रभावी, समयबद्ध एवं पेंशनभोगी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 

*****


(रिलीज़ आईडी: 2320232) आगंतुक पटल : 13