सूचना और प्रसारण मंत्रालय
राष्ट्रीय पोषण एवं स्वच्छता अभियान 6.0 पर संगोष्ठी एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2026 4:13PM by PIB Jaipur
केन्दीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आंगनवाड़ी केन्द्र, सामुदायिक भवन चौपासनी हाऊसिग बोर्ड सैक्टर -14 जोधपुर सभाकक्ष में ’’राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत’’ पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महिला पर्यवेक्षक कल्पना तसीवाल ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों एवं महिलाओं तक पोषण और स्वच्छता संबंधी संदेश पहुंचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। ब्लॉंक समन्वयक श्रीमती डिम्पल शर्मा पोषण एवं स्वच्छता एवं कुपोषण उन्मूलन के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन ने केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर श्री के. आर. सोनी ने करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 09 सितम्बर से 08 अक्टूम्बर तक मनाया जा रहा हैं इस वर्ष की की थीम ’’ हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’’ हैं बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की बात कही साथ ही सोनी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यक्रताओं के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा जिसमें सफल प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही सामुदायिक भवन चौपासनी हाऊसिग बोर्ड सैक्टर -14 जोधपुर परिसर में स्वच्छता का संदेश व श्रमदान भी किया गया।


000000
(रिलीज़ आईडी: 2320758)
आगंतुक पटल : 33