कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जैव-सघन प्रबंधन पर किसानों को किया गया जागरूक

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 4:28PM by PIB Shimla
Press Release photo


पालमपुर 8 अक्टूबर 2026। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के अनुसंधान उपकेन्द्र अक़रोट ग्राम पंचायत सूरी, विकास खंड एवं तहसील अंब, जिला ऊना में एक दिवसीय किसान जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जनार्दन सिंह ने की।

कार्यक्रम में लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. जनार्दन सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की तथा प्राकृतिक खेती की उपयोगिता, इसके प्रमुख सिद्धांतों और किसानों के लिए इसकी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों से कृषि में टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्राकृतिक खेती एवं कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों से प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। इस अवसर पर अनुसंधान उपकेन्द्र अक़रोट के प्रभारी वैज्ञानिक डा प्रवीण शर्मा व डा सौरभ शर्मा भी मौजूद रहे

इससे पूर्व, विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जनार्दन सिंह के मार्ग दर्शन पर कृषि विज्ञान केन्द्र हमीरपुर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना में भी आरकेवीवाई परियोजना के अंतर्गत “हिमाचल प्रदेश में टुटा एब्सोल्यूटा की निगरानी एवं जैव-सघन प्रबंधन” विषय पर एक एक दिवसीय जागरूकता-एवं-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिनमें 150 से अधिक किसानो को जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों का समन्वय डॉ. पंकज सूद, कार्यक्रम समन्वयक, कृषि विज्ञान केन्द्र मंडी के द्वारा किया गया। एन कार्यक्रमों कृषि विज्ञान केन्द्रों हमीरपुर व उन के कार्यक्रम समन्वयक के साथ साथ वैज्ञानिकों के भी संजेदारी रही.

SS/RK


(रिलीज़ आईडी: 2320765) आगंतुक पटल : 6