रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एशियन गेम्स-2026 के रजत पदक विजेता रेलकर्मी श्री यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन

जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर का शानदार प्रदर्शन कर देश एवं उत्तर पश्चिम रेलवे का बढ़ाया गौरव

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 4:35PM by PIB Jaipur

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत एवं प्रतिभावान खिलाड़ी श्री यशवीर सिंह ने 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया 2026, जापान में पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। श्री यशवीर सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए गुरूवार दिनाक 08 अक्टूबर 2026 को श्री यशवीर सिंह का अभिनंदन किया। महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने श्री यशवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि श्री यशवीर सिंह ने इसी वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। इस प्रकार वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की  बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के पदाधिकारीगण सहित मुख्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


(रिलीज़ आईडी: 2320771) आगंतुक पटल : 47