संचार मंत्रालय
डाक विभाग की एनपीएस अदालत 28 अक्टूबर को
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2026 4:42PM by PIB Jaipur
भारतीय डाक विभाग के तत्वाधान में 28 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे जोधपुर मंडल कार्यालय में एनपीएस/एनपीएस लाईट अभिदाताओं के लिए एनपीएस अदालत का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें भारतीय डाक विभाग के जोधपुर मंडल के एनपीएस/एनपीएस लाईट अभिदाताओं की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण एनपीएस अदालत में किया जायेगा।
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि जिन एनपीएस/ एनपीएस लाईट अभिदाताओं को इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत है तो वे अपनी शिकायत का ब्यौरा अर्थात शिकायतकर्ता का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर उस कार्यालय का नाम जिसको पिछले शिकायत की गई, उसका पूरा विवरण देते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर जोधपुर को दिनांक 20 अक्टूबर तक भेजे । इसके बाद प्राप्त शिकायतों पर गौर नहीं किया जाएगा। तथा शिकायतकर्ता जिन्होंने शिकायत की है, उक्त तिथि को आयोजित की जा रही एनपीएस अदालत में सादर आमंत्रित हैं। जिनकी शिकायत दिनांक 20-10-2026 तक प्रवर अधीक्षक डाकघर जोधपुर मंडल कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए । शिकायतकर्ता एवं कर्मचारी स्वयं के खर्चे पर एनपीएस अदालत में उपस्थित हो सकेंगे इसके लिए कोई भत्ता देय नहीं होगा ।
0000000
(रिलीज़ आईडी: 2320781)
आगंतुक पटल : 34