स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ़्ट चैंपियनशिप में एम्स भोपाल की रीता यादव को दूसरा स्थान

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 4:57PM by PIB Bhopal

एम्स भोपाल की खिलाड़ी और नर्सिंग अधिकारी रीता यादव ने "ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ़्ट चैंपियनशिप" में अंडर-70 किलो श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 140
किलोग्राम की सफल डेडलिफ़्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता। "ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ़्ट चैंपियनशिप" का आयोजन हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया था। इससे पहले रीता यादव ने इसी साल माह फरवरी में ज़िला-स्तरीय पावरलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था। रीता यादव की इस उपलब्धि पर संस्थान ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

***


(रिलीज़ आईडी: 2320801) आगंतुक पटल : 12