राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया है


आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 3:53PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों ने तीन महिला पत्रकारों के साथ यौन उत्पीड़न किया था।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मामले बनते हैं। तदनुसार, आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

5 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली जिला पुलिस को कथित घटनाओं के बारे में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एचबी  


(रिलीज़ आईडी: 2320811) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu