सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आधिकारिक सांख्यिकी, अनुसंधान और डेटा विश्लेषण में सहयोग को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली स्थित पहले इंडिया फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 3:13PM by PIB Delhi

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने आधिकारिक सांख्यिकी, अनुसंधान, डेटा विश्लेषण, क्षमता विकास और ज्ञान के आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए नई दिल्ली स्थित पहले इंडिया फाउंडेशन (पीआईएफ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस हस्ताक्षर समारोह में एमओएसपीआई के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग, एमओएसपीआई के महानिदेशक श्री पी.आर. मेश्राम, पीआईएफ के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और पीआईएफ के मुख्य सांख्यिकीविद श्री आशीष कुमार उपस्थित थे। समझौता ज्ञापन पर एमओएसपीआई की अपर महानिदेशक सुश्री सुनीथा भास्कर और पहले इंडिया फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक श्री रवि पोखर्ना ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एमओएसपीआई के वरिष्ठ अधिकारी तथा पहले इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एमओएसपीआई और पहली इंडिया फाउंडेशन और नई दिल्ली  स्थित पहले इंडिया फाउंडेशन के बीच परसपर हित के क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करना है। इनमें अनुसंधान, डेटा लिश्लेषण, क्षमता विकास और ज्ञान का आदान-प्रदान शामिल हैं। विशिष्ट सहयोगात्मक गतिविधियां एमओएसपीआई की प्रथमिकताओं के आधार पर संचालित की जाएंगी।

****

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2320812) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu