संचार मंत्रालय
09 से 15 अक्टूबर तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2026 5:30PM by PIB Jaipur
भारतीय डाक विभाग द्वारा विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का आयोजन 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “World Post Day: One Postal Network, Infinite Possibilities” अर्थात “एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं” रखी गई है। इस अवसर पर राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के विभिन्न डाकघरों एवं डाक मंडलों में आमजन, विद्यार्थियों, ग्राहकों, व्यवसायियों एवं अन्य हितधारकों की सहभागिता से सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कर्नल सतीश सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र में विशेष रूप से जनसंपर्क एवं ग्राहक सहभागिता पर जोर रहेगा। विद्यार्थियों, फिलेटलिस्टों, ग्राहकों, व्यवसायियों, MSMEs, उद्यमियों तथा अन्य हितधारकों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर डाक विभाग की सेवाओं की व्यापक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। फिलेटली से लेकर वित्तीय समावेशन और पार्सल सेवाओं से लेकर डिजिटल तकनीक तक, सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियों के माध्यम से डाक विभाग की बदलती एवं आधुनिक भूमिका को आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विभिन्न दिवसों में निम्नलिखित गतिविधियों/कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा
09 अक्टूबर – विश्व डाक दिवस
विश्व डाक दिवस के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। क्षेत्र के डाकघरों में विश्व डाक दिवस एवं राष्ट्रीय डाक सप्ताह से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं डिजिटल क्रिएटिव्स प्रदर्शित किए जाएंगे।
12 अक्टूबर – फन विद फिलेटली दिवस (Fun with Philately Day)
इस दिन विद्यार्थियों को डाक टिकटों एवं फिलेटली की रोचक दुनिया से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्कूल सहभागिता कार्यक्रम, फिलेटली संग्रहालय भ्रमण, क्विज, जागरूकता सत्र, दीनदयाल स्पर्श योजना तथा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियां शामिल रहेंगी। फिलेटलिस्टों के साथ फिलेटली कार्यशाला एवं समूह चर्चा भी आयोजित की जाएगी। प्रमुख मॉल्स में फिलेटली प्रदर्शनी, Digital Detox गतिविधियां, पत्र लेखन, पोस्टकार्ड ड्राइंग, फिलेटली क्विज, MyStamp काउंटर तथा फिलेटलिक सामग्री के बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे।
13 अक्टूबर – वित्तीय समावेशन एवं CCS दिवस (Financial Inclusion & CCS Day)
वित्तीय समावेशन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपमंडल एवं प्रधान डाकघरों में डाक चौपाल एवं वित्तीय समावेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में POSB, PLI एवं Aadhaar से संबंधित सेवाओं की जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, POSB Success Stories एवं Customer Testimonials प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही Reforms Utsav से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
14 अक्टूबर – डाक एवं पार्सल दिवस (Mails & Parcels Day)
इस दिन India Post के साथ कार्य कर रहे बड़े ग्राहकों एवं छोटे व्यवसायों की सफलता की कहानियों को सामने लाया जाएगा। बड़े ग्राहकों के साथ Business Meet आयोजित किए जाएंगे तथा RMS कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए Sorting Contest का आयोजन किया जाएगा।
15 अक्टूबर – प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस (Technology & Innovation Day)
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतिम दिन कर्मचारियों एवं ग्राहकों के लिए Technology Quiz आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही “One Postal Network, Infinite Possibilities” थीम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए Postathon Walk/Run आयोजित किया जाएगा। डाकघरों में उपलब्ध विभिन्न आधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर कर्नल सतीश सोलंकी, ने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में अधिकाधिक भागीदारी करें और डाक विभाग की आधुनिक एवं जनोपयोगी सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि “एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं” केवल इस वर्ष की थीम नहीं, बल्कि बदलते समय के साथ डाक विभाग की निरंतर विकसित होती सेवाओं और देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने की प्रतिबद्धता का संदेश है।
000000
(रिलीज़ आईडी: 2320847)
आगंतुक पटल : 64