रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना का जहाज ‘कुलिश’ पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत सिंगापुर के तुआस टर्मिनल पहुंचा

प्रविष्टि तिथि: 08 OCT 2026 5:20PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत, भारतीय नौसेना का जहाज ‘कुलिश’ ऑपरेशनल टर्नअराउंड (ओटीआर) के लिए 06 अक्टूबर 2026 को सिंगापुर के तुआस टर्मिनल पहुंचा।

यह पोर्ट कॉल सिंगापुर के साथ भारतीय नौसेना के जुड़ाव का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। यह दौरा लगातार बातचीत का मौका देता है तथा द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को दिए जाने वाले महत्व को और मजबूत करता है।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान, आईएनएस कुलिश के कमांडिंग ऑफिसर सिंगापुर में भारत के हाई कमिश्नर से भेंट करेंगे। कमांडिंग ऑफिसर क्रांजी वॉर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे, जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

यह दौरा सामूहिक समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने के भारत के संकल्प के अनुरूप है। यह एक सुरक्षित एवं समावेशी समुद्री माहौल के साझा दृष्टिकोण को सशक्त करने में भी योगदान देता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Pic(1)(2)_20261008202316_17324c.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Pic(2)(2)_20261008202329_474fe1.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/Pic(3)(2)_20261008202343_800a17.jpeg

***

पीके/केसी/आरटी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2321186) आगंतुक पटल : 27
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu