शिक्षा मंत्रालय
योजना एवं वास्तुकला विद्यालय भोपाल का 13वां दीक्षांत समारोह कल
नीति आयोग के सदस्य डॉ. जोरम अनिया होंगे मुख्य अतिथि
प्रविष्टि तिथि:
09 OCT 2026 2:03PM by PIB Bhopal
योजना एवं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए), भोपाल का 13वां दीक्षांत समारोह कल एसपीए परिसर स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित होगा।
समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. जोरम अनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 233 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 108 स्नातक, 124 स्नातकोत्तर तथा एक पीएच.डी. शोधार्थी शामिल हैं। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक भी प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. जोरम अनिया तथा एसपीए भोपाल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. एच. डी. चारण विद्यार्थियों को डिग्रियां एवं पदक प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) कैलाश राव एम. निदेशक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं, संकायाध्यक्ष (शैक्षणिक) प्रो. रमा पांडे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों, सीनेट सदस्यों एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में दीक्षांत समारोह के आयोजन का समन्वय करेंगी।
***
MG/AU/PD/AV
(रिलीज़ आईडी: 2321257)
आगंतुक पटल : 7