प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2026 7:29PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में राष्ट्र की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर की हार्दिक शुभकामनाओं और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच मित्रता नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश आने वाले वर्षों में अपनी साझेदारी को मजबूत करेंगे।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया
"प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए धन्यवाद। भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच दोस्ती नई ऊंचाइयों को छू रही है। हम आने वाले वर्षों में अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
@PM_Kamla”
*******
पीके/केसी/आरटी/एके/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2321283)
आगंतुक पटल : 29
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam