शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

इग्नू पी०एच०डी० प्रवेश परीक्षा रविवार 11 अक्टूबर को 

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 5:52PM by PIB Shimla

 

शिमला. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई 2026 सत्र हेतु विभिन्न विषयों में पी-एच० डी० कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उक्त प्रवेश परीक्षा इग्नू अध्ययन 1101, राजकीय महाविद्यालय, संजौली (शिमला) परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 10:00 - 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। युनिवर्सिटी द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं और इग्नू की वैबसाइट: www.ignou.ac.in_पर भी अपलोड कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट वैबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 व 2624613 पर सम्पर्क कर सकते हैं । 

SS/RK


(रिलीज़ आईडी: 2321444) आगंतुक पटल : 4