स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एम्स भोपाल में सहायक प्रोफेसर के 45 पदों के लिए अब 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 5:53PM by PIB Bhopal

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के इच्छुक चिकित्सकों के लिए आवेदन का समय बढ़ा दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि में 07 दिवस का विस्तार किया गया है। अब अभ्यर्थी 17.10.2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

संस्थान ने विज्ञापन क्रमांक ADM-2(5)/2026/AIIMS/BPL/AP_Contractual/8133 दिनांक 01.10.2026 के माध्यम से संविदा (अनुबंध) के आधार पर 45 सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। ये पद विभिन्न विभागों में हैं। इनमें सामान्य चिकित्सा, कार्डियोलॉजी (हृदय रोगों का विज्ञान), बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी (जलने के उपचार एवं पुनर्निर्माण की शल्य चिकित्सा), मेडिकल जेनेटिक्स (आनुवंशिक रोगों का विज्ञान), पीडियाट्रिक सर्जरी (बच्चों की शल्य चिकित्सा) आदि विभाग शामिल हैं। इस पद के लिए मासिक पारिश्रमिक ₹1,42,506/- (रुपये एक लाख बयालीस हजार पाँच सौ छह मात्र) निर्धारित है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र तैयार करें। इसे अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों सहित ई-मेल के माध्यम से recruitment.contractual@aiimsbhopal.edu.in पर विस्तारित अवधि के दौरान भेज सकते हैं। मूल विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

***


(रिलीज़ आईडी: 2321454) आगंतुक पटल : 24