रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा सचिव 12-15 अक्टूबर 2026 तक साइप्रस और ग्रीस का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2026 4:08PM by PIB Delhi

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह 12 से 15 अक्टूबर, 2026 तक साइप्रस और ग्रीस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। दोनों देशों के साथ चर्चा के दौरान समुद्री सुरक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग प्रमुख विषय रहेंगे।

12-13 अक्टूबर को साइप्रस की अपनी यात्रा के दौरान, रक्षा सचिव साइप्रस के रक्षा मंत्रालय में अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे और साइप्रस के नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। मई 2026 में साइप्रस के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद, भारत-साइप्रस रणनीतिक साझेदारी ने और गति प्राप्त की है। रक्षा सचिव की यात्रा से विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत  और विस्तारित करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करने की आशा  है।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, श्री राजेश कुमार सिंह ग्रीस के वरिष्ठ रक्षा और सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। ग्रीस के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री ने फरवरी 2026 में भारत का दौरा किया और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत की। ये उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों में बढ़ती भारत-ग्रीस साझेदारी को दर्शाते हैं।

यह यात्रा अतिरिक्त महत्व रखती है क्योंकि भारत-यूरोपीय संघ की सुरक्षा और रक्षा साझेदारी के हस्ताक्षर के बाद भारत यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहता है।

*****

पीके/केसी /केएल


(रिलीज़ आईडी: 2321753) आगंतुक पटल : 107
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil