युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय एकता, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करेगा ‘वंदे मातरम् शिविर’

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2026 7:22PM by PIB Bhopal

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), मध्य प्रदेश द्वारा 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM), भोपाल में आयोजित सात दिवसीय ‘वंदे मातरम् शिविर’ में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं की सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा।

शिविर के दौरान 16 अक्टूबर को विषयगत सत्रों, समूह गतिविधियों, प्रस्तुतियों, खेलकूद और मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में सहभागिता एवं टीम भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। 17 अक्टूबर को ध्यान, व्यायाम, विषयगत सत्र, युवा संवाद, अनुभव साझा करने तथा खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन होगा। शिविर के अंतिम दिन, 18 अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समूह छायाचित्र, प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त करने और उनके प्रस्थान की व्यवस्था भी की जाएगी।

राष्ट्रीय एकता और युवा नेतृत्व को मिलेगा प्रोत्साहन

शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को एक-दूसरे की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक अनुभवों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा। विषयगत सत्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह गतिविधियों और संवाद के माध्यम से युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, सामाजिक सहभागिता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

मेरा युवा भारत की यह पहल युवाओं को राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने, ‘विविधता में एकता’ की भावना को सुदृढ़ करने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिविर के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, नए अनुभव प्राप्त करने और सामूहिक प्रयासों के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।

***

MG/PD/CY


(रिलीज़ आईडी: 2321796) आगंतुक पटल : 108