प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

चेन्नई में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

प्रविष्टि तिथि: 11 OCT 2026 4:21PM by PIB Delhi

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर जी, चीफ मिनिस्टर सी जोसेफ विजय जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी एल. मुरुगन जी, नैनार नागेंद्रन जी, एनदु तमिल सहोदर सहोदरि-गड़े, वणक्कम।

It is a pleasure to be in Chennai with all of you. This is a historic day for Tamilnadu. Today’s programme involves projects worth thirteen thousand crore rupees. We are inaugurating many completed projects and laying foundations for new ones. Some will make daily travel easier. Others will strengthen industry and trade. Together, they will create jobs for young people across Tamil Nadu. I congratulate the people of the state on this occasion.

आज से नवरात्र के पावन पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि का ये पुण्य अवसर, और, शिव के साथ-साथ शक्ति की पवित्र भूमि तमिलनाडु, और इस कार्यक्रम में आने से पहले, मुझे जलकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला है। मैं तमिलनाडु की तीर्थभूमि से, सभी देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

ननबर्-गड़े, 

आज भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती भी है। इन दोनों विभूतियों का जीवन, हमें राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है। मैं इस मंच से इन दोनों महान विभूतियों को नमन करता हूं। 

ननबर्-गड़े, 

अभी कुछ देर पहले, आईआईटी मद्रास में, मुझे वहां के ब्रेन रिसर्च सेंटर में जाने का अवसर मिला है। इस फील्ड में होने वाली रिसर्च, पब्लिक हेल्थ की फ़ील्ड में अनेक नए अवसर पैदा कर सकती है। इस विजिट के अलावा, मुझे चेन्नई मेट्रो के एक और स्ट्रेच को भी जनता को समर्पित करने का अवसर मिला है। 

ननबर्-गड़े, 

मंदिर से मेट्रो तक, तमिलनाडु के ये अनुभव, यही आज के भारत की स्पिरिट है। भारत अपनी सांस्कृतिक शक्ति से प्रेरणा लेता है, विज्ञान की प्रगति से आगे बढ़ता है, और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। हमारी विरासत और भविष्य की हमारी आकांक्षाएं, साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं।

ननबर्-गड़े, 

कुछ दिन पहले ही, आप सबके आशीर्वाद से, देशवासियों के प्रेम के कारण, Head of the Government के रूप में, मैंने 25 वर्षों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है। अक्टूबर 2001 में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। और तब से, देशवासियों ने सीएम और फिर पीएम के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। 25 वर्षों के इस कालखंड में, democracy की दो शक्तियों में मेरा विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। First - People of country! Second- Cooperative federalism! मैं हमेशा राज्य के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चला।

ननबर्-गड़े, 

मुख्यमंत्री के रूप में, मैंने राज्यों की expectations को खुद समझा। इसलिए, प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने ना सिर्फ उन Aspirations को पूरा करने का प्रयास किया, बल्कि ये कोशिश भी की, कि हर राज्य अपने एस्पेरेशनल गोल्स को पूरा कर सके। 

ननबर्-गड़े, 

मुख्यमंत्री रहते हुये मुझे कई बार करुणानिधि जी और अम्मा जयललिता जी के साथ संवाद करने का अवसर मिला था। और जब मैं पीएम बना तब भी, जयललिता जी, ओ. पन्नीरसेल्वम जी, ई. पलानीस्वामी जी और एम.के. स्टालिन जी, इन नेताओं के साथ काम करने का अवसर मुझे मिला। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन, तमिलनाडु के development और यहाँ के लोगों की सेवा का मेरा संकल्प हमेशा अटूट रहा। और आज, इसी संकल्प के साथ, हम मुख्यमंत्री जोसेफ विजय जी के साथ मिलकर, तमिलनाडु के विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

ननबर्-गड़े, 

आज तमिलनाडु में urban development हमारी एक बड़ी priority है। मेरा हमेशा से ये मानना रहा है, Urbanisation एक चैलेंज नहीं, बल्कि एक Opportunity है। और, इसमें Public Transport की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ट्रांसपोर्टेशन अच्छा हो, तो इससे लोगों की ease of living बढ़ती है। हम सबको पता है, बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के लिए सिर्फ सड़कें चौड़ी करना काफी नहीं होता! आधुनिक शहरों में हमें holistic infrastructure की जरूरत होती है। और इसलिए...बीते एक दशक में, हमने पूरे देश में मेट्रो नेटवर्क का बहुत बड़ा Expansion किया है। 2014 में, देश के सिर्फ Five Cities में Metro चलती थी। आज, देश के Twenty Five Cities शहरों में Metro की सर्विसेज ऑपरेट की जाती हैं। 2014 में देश का मेट्रो नेटवर्क Two Hundred Fifty Kilometers के करीब था, Two Hundred Fifty Kilometers. आज ये नेटवर्क one thousand one hundred kilometres से ज्यादा हो चुका है। मुझे प्रसन्नता है कि आज चेन्नई मेट्रो के इस एक्सपैंशन से, ये नेटवर्क और बड़ा हो रहा है। और ये काम इसलिए किया गया है, ताकि चेन्नई में रहने वाले सामान्य जन, यहां की वर्किंग फैमिलीज, यहां के स्टूडेंट्स, और सीनियर सिटिजंस, सबका सफर आसान हो, उनकी यात्रा कुछ समय में पूरी हो सकें। 

ननबर्-गड़े, 

हमें हमारे राज्यों को सशक्त बनाकर भारत को सशक्त बनाना है। इसीलिए, केंद्र सरकार, तमिलनाडु जैसे राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग को प्रमोट कर रही हैं। तमिलनाडु का मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर, यहां के लघु उद्योग, इनमें काम करने वाले वाले हर व्यक्ति पर हर भारतवासी को गर्व है। और आज केंद्र सरकार के अभियान, चाहे वो मेक इन इंडिया हो या वोकल फॉर लोकल, वो तमिलनाडु को भी लाभ पहुंचा रहे हैं।

ननबर्-गड़े, 

आज Components से Technology और Finished Products का, हर राज्य में केंद्र सरकार पूरी प्रॉडक्ट चेन को मजबूत कर रही है, और इन्हीं कोशिशों का परिणाम है, आज हम दुनिया के Second Largest Mobile Manufacturer हैं। 2014 से अब तक, हमारे इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट, Eleven Times बढ़े हैं। हमारे डिफेंस एक्सपोर्ट्स, Fifty Times बढ़े हैं और हमारे इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है।

ननबर्-गड़े, 

मैन्युफैक्चरिंग की इस ग्रोथ के कारण, देश में नौजवानों के लिए लाखों डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स बनी हैं। और भारत की इस मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में, तमिलनाडु के लोगों का बहुत सराहनीय योगदान रहा है। आज हम, advanced lubricant base oil project का शिलान्यास कर रहे हैं। इससे यहां नए रोजगार भी बनेंगे और देश के इंपोर्ट्स को कम करने में भी बहुत बड़ी मदद मिलेगी। एक स्ट्रॉन्ग मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बनाने के लिए, हमें अच्छी रोड्स चाहिए, रॉ मैटेरियल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए रेलवे और पोर्ट्स चाहिए, और जब ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है, तो इससे अलग अलग लेवल्स पर बहुत सारे रोजगार भी बनते हैं। 

जब कंस्ट्रक्शन होता है, तो इंजीनियर्स को काम मिलता है, टेक्निशियंस को, वर्कर्स को, हर किसी रोजगार मिलता है। सीमेंट, स्टील और इक्विपमेंट्स से जुड़ी फैक्ट्रीज में, छोटी कंपनियों में भी रोजगार के अवसर बनते हैं। और जब प्रोजेक्ट पूरा हो जाता है, तो अच्छी कनेक्टिविटी के कारण इंडस्ट्रीज और सर्विसेज को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इसीलिए, आज जिन रेल और रोड प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है, वो तमिलनाडु की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला हैं। 

आज देश में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि शिपिंग सेक्टर नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके। इसमें भी तमिलनाडु की बहुत बड़ी भूमिका है। इसी दिशा में, केंद्र सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। करीब Seventeen Thousand Crore Rupees के Investment से, थूथुकुडी के VOC Port को World-Class Mega Container और Green Energy Hub के रूप में विकसित किया जा रहा है। जब ये प्रोजेक्ट पूरा होगा, तब यहां दुनिया के Ultra-Large Container Vessels भी आसानी से पहुंच पाएंगे। ये हमारे तमिलनाडु को industry और transport का ग्लोबल हब में मदद करेगा।

बीते कुछ वर्षों में, इंडियन पोर्ट्स की Speed और Efficiency दोनों बेहतर हुई है। स्पीड बढ़ने से पोर्ट्स पर जहाजों का टर्न अराउंड टाइम आधा हो गया है, और इसके कारण, भारत के प्रोडक्ट्स भी, पहले से ज्यादा तेजी से ग्लोबल मार्केट्स तक पहुंच पा रहे हैं। 

हमारी Ocean Economy के विजन में, हमारे Fishermen की भूमिका बहुत बड़ी है। इसीलिए, पीएम मत्स्य संपदा योजना, और, दूसरी कई योजनाओं के जरिए तमिलनाडु के लिए हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। यहाँ Fishing Harbours को बेहतर बनाया जा रहा है। Fishing Landing Centres विकसित किए जा रहे हैं। Cold Chain Facilities पर फोकस किया जा रहा है। मछलियों को ताजा रखने के लिए Transport Vehicles खरीदने में भी मदद दी गई है। 

ननबर्-गड़े, 

मछुआरे भाइयों के लिए, चेन्नई Fishing Harbour को आधुनिक बनाना हो या तमिलनाडु में ‘Sea-weed Park’ का development हो, केंद्र सरकार इसमें भी मदद कर रही है। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए अब हम fishermen को भी वर्किंग कैपिटल आसानी से मिल पा रही है। आज देश का फिश प्रोडक्शन भी तेजी से बढ़ा है। पिछले साल, हमारे सी-फूड एक्सपोर्ट्स, क्वांटिटी और वैल्यू दोनों टर्म्स में, अपने Highest Levels तक पहुंचे हैं। इससे हमारे फिशरमेन फैमिली और कोस्टल कम्यूनिटी के लोगों का जीवन भी बेहतर हुआ है। 

ननबर्-गड़े, 

हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं, जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचा जाए। और इसके लिए, केंद्र से जो भी मदद चाहिए होगी, हम उसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ खड़े हैं। हम मिलकर विकसित तमिलनाडु से विकसित भारत का संकल्प साकार करें, इसी भावना के साथ, एक बार फिर, आप सबको इन प्रोजेक्ट्स के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। 

ननरी, वणक्कम !!!

 

***

MJPS/SS/SS/DK


(रिलीज़ आईडी: 2321940) आगंतुक पटल : 164
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Manipuri , Gujarati , Tamil