रक्षा मंत्रालय
पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता को संस्थागत बनाने एवं लंबित मामलों में कमी लाने की कोशिश तेज की
प्रविष्टि तिथि:
11 OCT 2026 6:03PM by PIB Delhi
पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (डीईएसडब्ल्यू) भारत सरकार के देशव्यापी विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना एवं सरकारी प्रक्रियाओं में लंबित मामलों में कमी लाना है। यह अभियान 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें कार्यस्थल की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और स्वच्छ एवं अधिक टिकाऊ कार्यालय परिवेश को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस अभियान के तहत, डीईएसडब्ल्यू और उससे जुड़े तथा उसके अंतर्गत आने वाले कार्यालय अपने प्रतिष्ठानों में कई तरह की लक्षित गतिविधियां चला रहे हैं:
- ई-अपशिष्ट प्रबंधन पर ध्यान: डीईएसडब्ल्यू ई-अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार ई-अपशिष्ट को सही तरीके से इकट्ठा करने, वैज्ञानिक तरीके से पृथक करने और ज़िम्मेदारी से निपटाने को प्राथमिकता दे रहा है। यह पहल अपशिष्ट को कीमती संसाधनों में बदलने को प्रोत्साहन देकर ‘अपशिष्ट से धन’ की सोच को बढ़ावा देती है।
- स्वच्छता एवं कार्यस्थल उन्नयन: कार्यस्थलों पर साफ़-सफ़ाई, सुंदरता एवं व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर सफ़ाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिकारियों और आगंतुकों को साफ़-सुथरा और बेहतर माहौल प्राप्त हो सके।
- लंबित मामलों में सुव्यवस्थित कमी: पूर्व-सैनिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से, लंबित मामलों (जिनमें शिकायतें एवं संसदीय आश्वासन शामिल हैं) का तेज़ी से निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है।
- जागरूकता एवं संस्थानीकरण: डीईएसडब्ल्यू द्वारा स्वच्छता के सिद्धांतों को विभाग के दैनिक कामकाज में शामिल करने के लिए लंबे समय तक चलने वाले उपायों को भी लागू कर रहा है, ताकि अभियान-आधारित पहलों को स्थायी प्रशासनिक प्रथाओं में बदला जा सके।
इन संयुक्त प्रयासों के माध्यम से, डीईएसडब्ल्यू विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और इसका ध्यान एक साफ-सुथरी, ज्यादा कुशल एवं उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देने पर है, जो देश के पूर्व-सैनिकों की सेवा के लिए समर्पित है।
पीके/केसी/आरटी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2322016)
आगंतुक पटल : 82