युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
मेरा युवा भारत शिमला द्वारा युवा संसद-नशा मुक्त युवा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रविष्टि तिथि:
10 OCT 2026 9:50AM by PIB Shimla
प्रगतिनगर (शिमला): अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रगतिनगर में मेरा युवा भारत शिमला, युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय,भारत सरकार और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया ।कार्यक्रम की शुरुआत मेरा युवा भारत पोर्टल की जानकारी से शुरू हुई ।इसके पश्चात नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के बारे में बताया गया और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई ।इसके पश्चात स्वच्छता, करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास, युवा सशक्तिकरण एवं नशामुक्त भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत से जुड़े श्री विपिन कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन, करियर मार्गदर्शन तथा नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता अपनाने, करियर चयन के दौरान उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया।
इसके पश्चात, कोटखाई की माय भारत युवा स्वयंसेविका अंजलि ने सॉफ्ट स्किल विकास तथा माय भारत के अंतर्गत युवा क्लब के गठन से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावी संवाद, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल विकसित करने तथा सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सह-प्रवर्तक श्री निखिल राठौर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। शिविर की सभी गतिविधियों को सफल बनाने में एनएसएस के सभी वॉलंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई और महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर के तीसरे दिन आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सहभागिता और नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने वाले नागरिकों के रूप में तैयार करना रहा।
SS/RK
(रिलीज़ आईडी: 2322062)
आगंतुक पटल : 2