प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए मां अंबिका से प्रार्थना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 11:07AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सभी देवताओं की सामूहिक दिव्य शक्तियों की प्रतीक मां अंबिका से प्रार्थना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।

“देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या।

तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः॥”

इस श्लोक में सभी देवताओं और महान ऋषियों द्वारा पूजनीय मां अंबिका की दिव्य शक्ति का आह्वान किया गया है, ताकि उनका आशीर्वाद सभी के लिए शुभता और सुख लाए।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्ट में कहा:

देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या।

तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः॥

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2322101) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam