संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने केरल के त्रिशूर जिले में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 3:58PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए जुलाई 2026 के दौरान केरल के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र - एलएसए त्रिशूर जिले में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। ट्राई ड्राइव टेस्ट के दौरान कवरेज की गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों जैसे कि कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि के लिए टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है। ड्राइव टेस्ट के निष्‍कर्ष उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के के लिए प्रकाशित किए जाते हैं।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग वाले वातावरण में सभी टीएसपी के जमीनी मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का आकलन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव परीक्षण में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन किए जाते हैं। कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके वास्तविक समय में सेशन की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से एलएसए केरल में 21 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 के दौरान त्रिशूर जिले में सिटी ड्राइव - 297.9 किलोमीटर, हॉटस्पॉट स्थानों - 10, वॉक टेस्ट - 5.9 किमी और - 180.4 किमी के राजमार्ग ड्राइव का परीक्षण किया। ये परीक्षण ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय बेंगलुरु की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट आयोजित करने के दिन/समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप: मानचित्र में दर्शाए संकेत, सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट को इंगित करने वाले ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करते हैं: -

प्रमुख मापदंडों का मूल्यांकन किया गया

  1. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिसके लिए सिग्नल की क्षमता संबंधित तकनीक (2 जी / 3 जी / 4 जी / 5 जी) के लिए न्यूनतम निर्धारित सिग्नल से कम देखी गई।
  2. वॉयस सेवाएँ: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्‍पीच गुणवत्ता (एमओएस)।
  3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान कॉल साइलेंस इंस्टेंस की संख्या।
  4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।

प्रमुख मापदंडों के लिए त्रिशूर जिले में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है: -

1. त्रिशूर जिला

ए) कवरेज गैप - एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान पाई गई सिग्नल क्षमता एयरटेल के लिए 577/38626, बीएसएनएल के लिए 1115/38579, आरजेआईएल के लिए 686/38365 और वीआईएल के लिए 802/38871 थी। कवरेज अंतराल का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

बी) ड्रॉप कॉल्‍स - स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप की गई कॉलों की संख्या के रूप में मापी जाने  वाली ड्रॉप कॉल, एयरटेल के लिए 0/347, बीएसएनएल के लिए 17/359, आरजेआईएल के लिए 0/348  और वीआईएल के लिए 0/344 थीं। ड्रॉप कॉल स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

सी) कॉल साइलेंस इंस्टेंस - स्थापित कुल कॉलों में से > 3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 0/335, बीएसएनएल के लिए 3/321, आरजेआईएल के लिए 0/337 और वीआईएल के लिए 35/329  थे। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

डी) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 145.43 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 7.92 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 328.12 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 44.52 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 27.96 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 5.41 एमबीपीएस, आरजेआइएल (5जी/4जी) के लिए 23.95 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 14.64 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ड्रॉप किए गए कॉल और कॉल साइलेंस स्थान संलग्‍न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है

2. हाईवे ड्राइव - कोच्चि से त्रिशूर से कालीकट

ए) कवरेज गैप - एकत्र किए गए कुल नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉयस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल की क्षमता एयरटेल के लिए 90/18406, बीएसएनएल के लिए 207/18366, आरजेआईएल के लिए 62/17686 और वीआईएल के लिए 115/18345  थी। कवरेज अंतराल का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

बी) ड्रॉप की गई कॉल- ड्रॉप की गई कॉल, जिसे सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप कॉल की संख्या के रूप में मापा जाता है, एयरटेल के लिए 0/92, बीएसएनएल के लिए 2/94, आरजेआईएल के लिए 1/87 और वीआईएल के लिए 2/93 थे। ड्रॉप किए गए कॉल स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

सी) कॉल साइलेंस इंस्टेंस - स्थापित कुल कॉलों में से > 3 सेकंड के लिए देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 0/91, बीएसएनएल के लिए 9/92, आरजेआईएल के लिए 0/87  और वीआईएल के लिए 7/91  थे। कॉल साइलेंस इंस्टेंस स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

डी) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा  डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए  औसत डाउनलोड गति 165.81 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 10.14 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 346.73 एमबीपीएस  और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 22.77 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए  औसत अपलोड गति 38.36 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 5.17 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 29.92 एमबीपीएस  और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 13.70 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ड्रॉप किए गए कॉल और कॉल साइलेंस स्थान संलग्‍न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है: -

ए) शहर - त्रिशूर जिले  में आर. वडनपल्ली, अरिम्बुर, मन्नू, मन्नुथी, कुरानचेरी, किरालूर, कुटोर, पुंकुन्नम, केचेरी, कुन्नमकुलम, चावक्कड़, पवरत्ती, मनालूर, इरिंजालकुडा, माला, चालाकुडी, पुथुक्कड़ और ओल्लूर आदि में शामिल क्षेत्र हैं।

बी) राजमार्ग-कोच्चि से त्रिशूर से कालीकट तक अथानी, एडापल्ली, वरापुझा, कोडुंगल्लूर, थालीकुलम, चावक्कड़, पोन्नानी, वलानचेरी और पैंगोट्टूर आदि से होकर गुजरता है।

सी) हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव हॉटस्पॉट क्षेत्रों में - चलाकुडी रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल त्रिशूर, सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल त्रिशूर, हिलाइट मॉल त्रिशूर, इरिंजालकुडा केएसआरटीसी बस स्टैंड, शक्ति थम्पुरन बस स्टैंड, त्रिशूर कलेक्ट्रेट, त्रिशूर निगम कार्यालय, त्रिशूर केएसआरटीसी बस स्टैंड और वडानपल्ली शामिल हैं।

डी) वॉक टेस्ट - 23 और 24 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक टेस्ट में, गुरुवायूर मंदिर, त्रिशूर रेलवे स्टेशन और त्रिशूर स्वराज राउंड वॉकवे आदि क्षेत्र शामिल हैं।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्षों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित टीएसपी के साथ साझा किया गया है। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, बेंगलुरु में ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से ई-मेल adv.bengaluru@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/आरटी/जेके/केके


(रिलीज़ आईडी: 2322422) आगंतुक पटल : 43
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Malayalam