सूचना और प्रसारण मंत्रालय
‘विकसित भारत, VB-G RAM G, पोषण एवं स्वच्छता’ विषय पर आधारित फोटो प्रदर्शनी 14 अक्टूबर से बालाघाट में
प्रविष्टि तिथि:
13 OCT 2026 10:15AM by PIB Bhopal
बालाघाट, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन बालाघाट के सहयोग से ‘विकसित भारत, VB-G RAM G, पोषण एवं स्वच्छता’ विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय, बालाघाट में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे होगा।
प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प, VB-G RAM G, पोषण और स्वच्छता से संबंधित पहलों एवं कार्यक्रमों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं, पोषण के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
प्रदर्शनी के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को रचनात्मक ढंग से जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय संचार ब्यूरो ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं आमजन से अपील की है कि वे इस फोटो प्रदर्शनी में सहभागिता कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और जागरूकता के इस प्रयास को सफल बनाने में योगदान दें।
***
(रिलीज़ आईडी: 2322611)
आगंतुक पटल : 14