वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के भूखंड की पहली डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन नीलामी से सफल बोलियों में पहले दिन 366.33 करोड़ रुपये की प्राप्ति, 150 भूखंड बेचे गए


उच्चतम नीलामी मूल्य 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ग गज के पार पहुंचा, जो बाजार की मजबूत मांग को दर्शाता है

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ई-नीलामी का दूसरा चरण 30 अक्टूबर को

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2026 1:28PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय, के सार्वजनिक उद्यम विभाग के तहत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम- एनएलएमसी ने  विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र का संचालन करने वाली कॉर्पोरेट इकाई राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड से संबंधित प्रीमियम भूखंड की पहले दिन ई-नीलामी सफलतापूर्वक आयोजित किए। राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम के लिए पहला चरण महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह निगम की डिजिटल माध्यम द्वारा पहली (एंड-टू-एंड) ऑनलाइन नीलामी है जो अधिशेष सार्वजनिक परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की दिशा में संरचित, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण दर्शाती है।

पहले चरण में प्रस्तुत भूखंडों में से, 150 भूखंड सफलतापूर्वक बेचे गए, जिसमें 312.48 करोड़ रुपये की कुल आरक्षित मूल्य की अपेक्षा सफल बोली से 366.33 करोड़ रुपये का कुल मूल्य लगा। सफल बोलियों से आरक्षित मूल्य पर 17.23 प्रतिशत का औसत प्रीमियम दर्ज किया गया, जो बाजार भागीदारी और इस प्रस्ताव पर संपत्तियों में रुचि दर्शाता है।

नीलामी में बेहतर मूल्य प्राप्ति हुई, जिसमें उच्चतम नीलामी मूल्य प्रति वर्ग गज 1.80 लाख रुपये को पार कर गया। यह विशाखापत्तनम में अच्छे स्थानों के भूखंडों के लिए मजबूत बाजार मांग दिखलाता है। साथ ही यह सार्वजनिक परिसंपत्तियों से आर्थिक लाभ जुटाने में पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ई-नीलामी प्रक्रिया की भूमिका रेखांकित करता है।

एनएलएमसी द्वारा नीलामी की सुविधा राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के समन्वय से की जा रही है, जिसमें क्विकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लेनदेन सलाहकार है। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया रेलटेल के ई-निविदा प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित की जा रही है।

यह ई-नीलामी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों और अन्य सरकारी संस्थाओं द्वारा धारित अधिशेष भूमि परिसंपत्तियों के उत्पादक उपयोग सुगम बनाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। संरचित और बाजार-संचालित प्रक्रिया द्वारा राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम चिन्हित संपत्तियों को बाजार में लाने, संभावित खरीदारों को प्रोत्साहित करने और पारदर्शी मूल्य के लिए परिसंपत्ति-स्वामित्व वाले संगठनों के साथ काम करता है।

नीलामी से पहले राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने सितंबर 2026 के दौरान विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और हैदराबाद में निवेशक पहुंच संबंधी गतिविधियां आरंभ कीं । इन बैठकों से संभावित बोलीदाताओं को प्रस्तावित संपत्तियों को समझने, स्पष्टीकरण मांगने और भागीदारी प्रक्रिया जानने का अवसर प्रदान मिला।

आउटरीच कार्यक्रम से पंजीकरण, दस्तावेज़ीकरण, बयाना धन जमा (ईएमडी) आवश्यकताओं और ऑनलाइन बोली से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी सहायता मिली। इन प्रयासों का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, बोलीदाता की भागीदारी सुगम बनाना और इच्छुक खरीदारों को ई-नीलामी में भाग लेने से पहले प्रासंगिक जानकारी देना रहा।

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के भूखडों की ई-नीलामी के पहले दिन की सफलता सार्वजनिक परिसंपत्तियों के पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी मुद्रीकरण के लिए राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम के प्रयासों में महत्वपूर्ण कदम है। नीलामी को मिली प्रतिक्रिया निवेशकों की रुचि आकर्षित करने और अधिशेष सरकारी परिसंपत्तियों से मूल्य प्राप्ति के लिए बेहतर संरचित बाजार प्रक्रियाओं की क्षमता प्रदर्शित करती है।

विशाखापत्तनम में जमीन प्राप्त करने का अंतिम अवसर: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड -आरआईएनएल ई-नीलामी का दूसरा चरण 30 अक्टूबर को

पहले चरण में मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद, ई-नीलामी का दूसरा और अंतिम चरण संभावित खरीदारों को विशाखापत्तनम में प्रमुख स्थानों पर भूखंड प्राप्त करने का एक और अवसर प्रदान करता है। दूसरे चरण में शेष 216 भूखंड शामिल होंगे और यह 30 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक  संचालित की जाएगी। मौजूदा नीलामी का यह अंतिम चरण होने से इच्छुक खरीदारों को यह उपलब्ध भूखंडों की समीक्षा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करने का अवसर प्रदान करता है। पहले चरण के परिणाम संभावित बोलीदाताओं को बाजार भागीदारी और मूल्य का संकेत प्रदान करते हैं, जिससे यह उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो विशाखापत्तनम में भूमि स्वामित्व की जानकारी चाहते हैं।

इच्छुक बोलीदाताओं को 27 अक्टूबर, 2026 तक अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। उपलब्ध भूखंड, आरक्षित मूल्य, पात्रता शर्तें और भागीदारी आवश्यकताओं का विवरण आधिकारिक ई-नीलामी पोर्टल: https://eauction.enivida.com/ पर देखा जा सकता है।

संभावित खरीदारों को उपलब्ध जानकारी की समीक्षा करने, सोच-विचार करने और नीलामी के अंतिम चरण में भाग लेने की समय सीमा से पहले आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग के तहत सरकारी कंपनी है। यह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और अन्य सरकारी एजेंसियों की अधिशेष भूमि और भवन परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की सुविधा प्रदान करता है। राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम पारदर्शी और बाजार-उन्मुख प्रक्रियाओं द्वारा ऐसी परिसंपत्तियों की संरचित पहचान, तैयारी और मुद्रीकरण के लिए परिसंपत्ति-स्वामित्व वाले संगठनों के समन्वय से काम करता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2322804) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Assamese , Punjabi , Telugu