रेल मंत्रालय
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत’, 02 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ेंगे 10 अतिरिक्त डिब्बे
प्रविष्टि तिथि:
13 OCT 2026 5:02PM by PIB Jaipur
रेलवे द्वारा अक्टूबर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं में 10 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
1. गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.10.26 से 31.10.26 तक एवं इंदौर से दिनांक 09.10.26 से 03.11.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी -इंदौर रेलसेवा में इंदौर से दिनांक 17.10.26 से 01.11.26 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 18.10.26 से 02.11.26 तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
0000000
(रिलीज़ आईडी: 2322829)
आगंतुक पटल : 14