विदेश मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पासपोर्ट अदालत का आयोजन 3 नवम्बर को

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2026 5:32PM by PIB Shimla

 

शिमला. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा 3 नवम्बर को प्रातः 09.30 बजे से अपराहन 4:30 बजे तक रेलवे बोर्ड बिल्डिंग, द मॉल शिमला में पासपोर्ट अदालत का आयोजन कर रहा है।

इस अदालत का मुख्य उद्देशय उन आवेदकों को सुविधा प्रदान करना है, जिन्होने पासपोर्ट सेवाओं के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारण / आपत्ति के कारण उन्हें अपना पासपोर्ट प्राप्त नहीं हुआ है।

आवेदन सभी मूल दस्तावेजों (आवश्यकतनुसार) के साथ व्यक्तिगत रूप से आ सकते हैं, ताकि उनकी समस्याओं का उसी दिन समाधान किया जा सके। इसके अलावा जिन आवेदकों की फ़ाइल पासपोर्ट सेवा केंद्र, शिमला में आगे के दस्तावेजीकरण के लिए रोक दी गई है, वे भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से आ सकते है।

इनके अलावा 31 मार्च तक प्राप्त आवेदनों के लिए यह सूचित किया जाता है कि संबन्धित आवेदक जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित हों, अन्यथा उक्त आवेदनों से संबन्धित फ़ाईलों को बंद कर दिया जाएगा।

SS/RK


(रिलीज़ आईडी: 2322863) आगंतुक पटल : 4