संचार मंत्रालय
डाक अदालत 15 अक्तूबर को
प्रविष्टि तिथि:
13 OCT 2026 5:38PM by PIB Shimla
शिमला. चीफ पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश सर्किल, शिमला, द्वारा सूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के परिमंडल कार्यालय तथा अधीनस्थ सभी प्रवर अधीक्षक/अधीक्षक डाकघरों के मण्डलीय कार्यालयों में "डाक अदालत" 15 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी ।
इस दिन अदालत जनता की डाक संबंधी शिकायतें सुनी जाएँगी। यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे सतर्कता अधिकारी (जन शिकायत), कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल, शिमला को अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के प्रवर अधीक्षक/अधीक्षक डाकघर को आज तक तक अवश्य भेजें !
SS/RK
(रिलीज़ आईडी: 2322866)
आगंतुक पटल : 4