प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 9:24AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कामना की कि माँ कूष्मांडा की असीम ऊर्जा सभी नागरिकों के जीवन में नई आशा, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“नवरात्रि में आज देवी माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। उनकी असीम ऊर्जा से समस्त देशवासियों के जीवन में नई आशा, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का संचार हो।”

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2323065) आगंतुक पटल : 305
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam