संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डाक अदालत का आयोजन 21 अक्टूबर को

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 11:28AM by PIB Jaipur

डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु दिनांक 21.10.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमंडल, जयपुर के कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।

डाक सेवाओं से संबंधित निम्न विषयों में यदि किसी नागरिक की कोई शिकायत अथवा परिवाद 1- डाक एवं रेल डाक सेवा में काउंटर सेवाएं, 2- मनीऑर्डर, 3- मूल्य देय वस्तुएं, 4- बचत बैंक, 5- स्पीड पोस्ट, 6- पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुएं, 7- डाक जीवन बीमा, 8- विदेशी डाक सेवा से सम्बंधित है, तो शिकायतकर्ता अपना पूर्ण नाम, पता, मोबाइल नंबर, शिकायत का संक्षिप्त विवरण तथा संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न कर अपनी शिकायत मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमंडल, जयपुर को प्रेषित कर सकते हैं।

शिकायत प्राप्त होने की अंतिम तिथि 16.10.2026 निर्धारित है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त शिकायतों/परिवादों पर डाक अदालत में विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

जो शिकायतकर्ता दिनांक 21.10.2026 को डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थ हैं, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने निकटतम NIC केन्द्र अथवा प्रधान डाकघर के माध्यम से भी डाक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सम्मिलित हो सकते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डाक अदालत में सम्मिलित होने के इच्छुक शिकायतकर्ता अपनी शिकायत में मोबाइल नंबर तथा VC के माध्यम से उपस्थित होने की इच्छा स्पष्ट रूप से अंकित करें, ताकि आवश्यक समन्वय किया जा सके।


(रिलीज़ आईडी: 2323082) आगंतुक पटल : 38