संचार मंत्रालय
दूरसंचार विभाग और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में ‘एआई फॉर गुड बिल्ड-ए-थॉन 5.0’ का आयोजन किया
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के दूरसंचार मानकीकरण ब्यूरो के उप निदेशक एवं अध्ययन समूह और नीति विभाग के प्रमुख डॉ. बिलेल जमौसी ने दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की गरिमामय उपस्थिति में बिल्ड-ए-थॉन 5.0 का उद्घाटन किया
बिल्ड-ए-थॉन 5.0 का उद्देश्य दूरसंचार क्षेत्र में भारतीय नीतियों के अनुरूप एजेंटिक एआई समाधान विकसित करना है
प्रविष्टि तिथि:
14 OCT 2026 5:53PM by PIB Delhi
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के सहयोग से ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर गुड बिल्ड-ए-थॉन 5.0’ का आयोजन किया। यह एक व्यावहारिक क्षमता-विकास कार्यक्रम था, जिसमे देशभर की विभिन्न टीमों ने भाग लिया और दूरसंचार क्षेत्र के लिए एजेंटिक एआई समाधान विकसित किए। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के अंतिम दिन किया गया।
“5जी में नवोन्मेषी एजेंट विकसित करना” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्घाटन आईटीयू के दूरसंचार मानकीकरण ब्यूरो के उप निदेशक एवं अध्ययन समूह और नीति विभाग के प्रमुख डॉ. बिलेल जमौसी ने किया। इस अवसर दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा शिक्षा जगत, उद्योग, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि उपस्थिति थे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. जमौसी ने देश की विशिष्ट परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किए गए, अंतरराष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करने वाले और स्थानीय नीतियों के अधीन संचालित एजेंटिक एआई समाधानों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यप्रवाह में एआई को एकीकरण के लाभों को पूरी तरह प्राप्त करने के लिए, वास्तविक एआई समाधानों के माध्यम से नीतिगत कमियों की पहचान की जानी चाहिए और फिर विनियम के माध्यम से उनका समाधान किया जाना चाहिए।
दूरसंचार विभाग के उप-महानिदेशक (सैटेलाइट) श्री प्रभात दीक्षित और निदेशक, डीओटी के श्री बिष्णु दुबे के सशक्त नेतृत्व तथा सी-डीओटी और आयोजन टीमों के सहयोग ने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में डीडीजी (एमटी) श्री अमित श्रीवास्तव, सी-डीओटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. ब्रजेश मिश्रा और डीओटी विभाग के डीडीजी (मीडिया) श्री प्राचीश खन्ना भी शामिल थे।
आरंभ से लेकर प्रोटोटाइप तक
बिल्ड-ए-थॉन 5.0 की शुरुआत जुलाई के प्रारंभ में हुई, जिसमें 25 से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया। प्रत्येक टीम में औसतन चार सदस्य थे। तैयारी के चरण में आईटीयू और डीओटी के विशेषज्ञों ने ऑनलाइन मार्गदर्शन पांच सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में बिल्ड-ए-थॉन की समस्या-विवरणियों, आईटीयू-टी. वाई. 3172 के मानकीकृत मशीन लर्निंग पाइपलाइन, आईटीयू की एआई रेडीनेस 2.0 रिपोर्ट (एआई के लिए तैयार उपयोग-मामलों का वैश्विक बेंचमार्क) तथा ओपन-सोर्स डेटा स्रोतों पर चर्चा की गई।
10 घंटे से अधिक के मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप एआई के 16 विकसित प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों में विभिन्न प्रकार के एजेंट शामिल थे। इनमें विशिष्ट-क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने वाले नॉलेज-बेस एजेंट, समाधान के भीतर संस्थागत भूमिका निभाने वाले नीति एवं विधिक सलाहकार एजेंट तथा अनेक एजेंटों के कार्यों के बीच समन्वय स्थापित करने वाले समन्वयक एजेंट शामिल थे।
उल्लेखनीय समाधान
कई प्रस्तुतियों ने अपनी विशिष्टता के कारण विशेष ध्यान आकर्ष किया:
- नीतिगत मानचित्रण के साथ मल्टी-एजेंट नेटवर्क विश्लेषण: एक समाधान में किसी विशिष्ट देश के 5जी और दूरसंचार संबंधी ज्ञान आधार को मल्टी-एजेंट एआई विश्लेषण के साथ जोड़ा गया। इसमें नेटवर्क-त्रुटियों से संबंधित क्रमिक परिदृश्यों का विश्लेषण, नीतियो और मानकों का मानचित्रण, कमियों की पहचान, मानव निगरानी तथा सत्यापन योग्य साक्ष्य शामिल हैं।
- एकीकृत ट्रैफ़िक एवं सुरक्षा नियंत्रक: एक अन्य समाधान में एआई एजेंट-आधारित नियंत्रक का प्रस्ताव किया गया, जो ट्रैफ़िक प्राथमिकता और सुरक्षा का एक साथ प्रबंधन करता है। यह तीन इनपुट के आधार पर काम करता- सेवा का अपेक्षित उद्देश्य, नेटवर्क में उपलब्ध संसाधन और डेटा की संवेदनशीलता।
- नेटवर्क नियंत्रण प्रक्रिया में कानून का समावेश: तीसरा समाधान में विनियमन को सीधे नेटवर्क संचालन में शामिल किया गया है। इसमें तीन अनुकूलन एजेंट- स्पेक्ट्रम, ऊर्जा और स्लाइसिंग- कार्रवाई के प्रस्ताव देते हैं। वहीं, वीटो का अधिकार रखने वाला एक विनियामक एजेंट प्रत्येक प्रस्ताव को भारतीय दूरसंचार कानून पर आधारित दस नियमों के अनुरूप जांचता है और इसके लिए आधिकारिक विधि पाठ का संदर्भ देता है। नीति एवं विधिक सलाहकार 16 आधिकारिक दस्तावेजों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देता है, जबकि एक अन्य विश्लेषक एजेंट उन क्षेत्रों की पहचान करता है जहां भारतीय कानून में स्पष्ट प्रावधान उपलब्ध नहीं हैं।

निर्णायकों ने प्रतिभागी टीमों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। संवाद सत्र के दौरान निर्णायकों और टीमों के बीच जीवंत चर्चा हुई। प्रस्तुतियों में प्रत्येक उपयोग मामले की समस्या का स्पष्ट विवरण दिया गया और यह बताया गया कि उसका संबंध संबंधित नीतियों, मानकों तथा वैश्विक बेंचमार्क से किस प्रकार है। प्रस्तुतियों के साथ सजिव प्रदर्शन भी किए गए, जिनमें त्रुटि संबंधी परिदृश्यों और नीतिगत कमियों सहित ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।
इश रोचक सत्र का समापन आईटीयू और दूरसंचरा विभाग के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
प्रथम पुरस्कार: टीम नेटैक्सिस, आरवीसीई बैंगलोर को "संसाधन- सीमित 5जी नेटवर्क में क्यूओएस और अनुकूली सुरक्षा का संदर्भ-जागरूक एजेंटिक समनव्य" विषय पर उनके समाधान के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया ।
द्वितिय पुरस्कार: टीम एसएनआर को "ज्ञान-आधारित पुनर्प्राप्ति, नियतात्मक बाधा सत्यापन और मल्टी-एजेंट मध्यस्थता" विषय पर उनकी प्रस्तुति के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
तीसरा पुरस्कार: टीम एजेंटनेट को "टेलीएजेंट: स्वचालित निजी 5जी नेटवर्क समस्या निवारण के लिए फाइन-ट्यून किए गए छोटे भाषा मॉडल पर आधारित सहयोगात्मक मल्टी एजेंट फ्रेमवर्क" विषय पर उनके समाधान के तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विशेष महिला पुरस्कार: टीम ऑर्बिटफ्लो (एसएनयू चेन्नई) और टीम हैंडशेक प्रोटोकॉल को उनके निम्नलिखित समाधानों के लिए विशेष महिला पुरस्कार प्रदान किया गया- " निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) के गैर-स्थलीय नेटवर्क के लिए पूर्वानुमान-आधारित ट्रैफिक-जागरूक बीम हॉपिंग" और "5जी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए कानून-जागरूक एआई एजेंट"।
निर्णायकों का पुरस्कार: टीम नेथीलर्स को "फाउंडेशन-मॉडल आधारित निदान और डिजिटल-ट्विन के माध्यम से पूर्व-सत्यापन करने वाला स्वायत्त सेल्फ-हीलिंग 5जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क एजेंट" विकसित करने के लिए निर्णायकों का पुरस्कार प्रदान किया गया।
‘बिल्ड-ए-थॉन 5.0’ दूरसंचार क्षेत्र के लिए एआई समाधान विकसित करने और उन्हें नियंत्रित करने वाली नीतियों के निर्माण में नेतृत्व करने की भारत की मजबूत क्षमता को प्रदर्शित करता है।
****
पीके/केसी/आरटी/आईएम/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2323511)
आगंतुक पटल : 68