संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) ने नई दिल्ली में 'विश्व मानक दिवस 2026' मनाया और वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण में भारत की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 6:24PM by PIB Delhi

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी), दूरसंचार विभाग (डोओटी), संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार क्षेत्र में राष्ट्रीय मानकीकरण निकाय, ने आज नई दिल्ली में टीईसी के मानक हॉल में 'विश्व मानक दिवस 2026' मनाया तथा वैश्विक तकनीकी विकास एवं मानकीकरण में भारत की भूमिका को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में टीईसी के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस उत्सव में दूरसंचार मानकों को तैयार करने, घरेलू तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के मानकीकरण क्षेत्र (आईटीयू-टी) जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संस्थाओं में सक्रिय योगदान देने में टीईसी की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261014182552_9687e7.jpg

मानकीकरण में प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धियां

दूरसंचार (मानक, अनुरूपता मूल्यांकन और प्रमाणन) नियम, 2025 के तहत, टीईसी मानक तैयार करता है, अनुरूपता आकलन निकायों (सीएबी) को मान्यता देता है और प्रमाण पत्र जारी करता है। टीईसी ने विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में 596 मानक जारी किए हैं, जिनमें जरूरी आवश्यकताएं, सामान्य आवश्यकताएं, परीक्षण गाइड और टीईसी के मानक दस्तावेज शामिल हैं। अब तक टीईसी ने 82 सीएबी को नामित किया है और इसके अलावा 5400 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए हैं।

वैश्विक मानकीकरण में टीईसी का नेतृत्व एवं योगदान

संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला टीईसी, भारत में दूरसंचार उपकरण, सेवाओं और नेटवर्क के लिए मानक विकसित करने वाली राष्ट्रीय संस्था के रूप में काम करता है। कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ डीडीजी और टीईसी के प्रमुख श्री सैयद तौसीफ़ अब्बास ने टीईसी अधिकारियों के अथक प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न आईटीयू-टी अध्यन समूहों में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएं निभाकर भारत का वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।

इस संबोधन में आगे प्रकाश डाला गया कि टीईसी द्वारा बनाए गए मज़बूत राष्ट्रीय मानक न केवल उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हैं और नेटवर्क सुरक्षा, पारस्परिकता एवं सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) सुनिश्चित करते हैं बल्कि भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र  को वैश्विक मानकों के अनुरूप भी बनाते हैं।

Follow DoT Handles for more: -

X - https://x.com/DoT_India

Insta- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

Fb - https://www.facebook.com/DoTIndia

YouTube: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

 

*****

पीके/केसी/आरटी/एके

 


(रिलीज़ आईडी: 2323518) आगंतुक पटल : 74
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu