प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां कात्यायनी की पूजा की
प्रविष्टि तिथि:
16 OCT 2026 10:39AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि में षष्ठी के पावन अवसर पर मां कात्यायनी की पूजा की।
प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां कात्यायनी के आशीर्वाद से सभी का जीवन असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे।
श्री मोदी ने एक्स पर लिखा;
“नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेरी कामना है कि उनकी अनुकंपा से हर किसी के जीवन में असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।”
***
पीके/केसी/आरटी/एके/केके
(रिलीज़ आईडी: 2324239)
आगंतुक पटल : 81