प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2026 10:25AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी साझा की;

"मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हादसे में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूँ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi"

************

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2324851) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Malayalam