राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2026 10:47PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दुर्गा पूजा का महापर्व भारत की समृद्ध आध्यात्मिक चेतना को अभिव्यक्त करता है। मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का मर्दन, विनाशकारी प्रवृत्तियों पर दैवी शक्तियों के विजय का प्रेरक आदर्श है। मां दुर्गा की स्तुति, कल्याणकारी बुद्धि प्रदान करने वाली देवी के रूप में की जाती है। दुर्गा पूजा भारत के लोकमानस को जोड़ती है। दुर्गा पूजा से जुड़े उत्सवों में हमारी संस्कृति, सभ्यता, कला और जीवनशैली के सुंदर स्वरूप दिखाई देते हैं।

दुर्गा पूजा में नारी-शक्ति वंदन की हमारी प्राचीन परंपरा का आदर्श परिलक्षित होता है। नारी-शक्ति के प्रति सम्मान के इस आदर्श को व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के प्रत्येक आयाम में कार्यरूप देकर हम मां दुर्गा के प्रति सच्ची आस्था व्यक्त कर सकते हैं।

मेरी प्रार्थना है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से, सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार होता रहे तथा हमारा देश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहे”।

 

****

MJPS/SS/PRK


(रिलीज़ आईडी: 2324976) आगंतुक पटल : 73
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English