पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न


9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों में बदलाव, 937 सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ 143 जल निकायों की सफाई के लिए अभियान चलाए गए और 276 निवारक स्वास्थ्य जांच आयोजित की गईं

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2026 12:47PM by PIB Delhi

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी), अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम-सीपीएसई और संबद्ध कार्यालयों के साथ 17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुआ। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-3 में मंत्रालय के सचिव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ।

 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने नियमित रूप से अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सभी हितधारकों को भागीदारी को अधिकतम करने और अभियान को और मजबूत करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया।

 

अभियान के अंतर्गत प्रमुख उपलब्धियाँ

स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और सार्वजनिक स्थानों का रूपांतरण

मंत्रालय और संबद्ध संगठनों ने पहले स्तंभ के तहत, चिन्हित स्थानों पर स्वच्छता और परिवर्तन गतिविधियां आयोजित की। इनमें बाजारों, मोहल्लों, शौचालयों, कार्यालयों और जल निकायों में स्‍वच्‍छता पहलों को भी शामिल किया गया।

अभियान के दौरान 9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का रूपांतरण किया गया इसमें 99,548 लोगों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, 937 सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में 45,526 प्रतिभागियों ने योगदान दिया।

इस अभियान के तहत जल निकायों में 143 स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिनमें 1,264 व्यक्तियों ने भाग लिया। इनका उद्देश्य जल संसाधनों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना था। इसके अतिरिक्त, 543 मोहल्ला स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए गए।

स्वच्छ पाठशाला: स्वच्छता के लिए युवा

इस अभियान में छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक हितधारकों को शामिल किया गया ताकि युवाओं में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।

रिपोर्ट की गई गतिविधियों में कुल 18,700 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इनमें जागरूकता और प्रदर्शन गतिविधियाँ, हितधारकों की भागीदारी, विद्यालय स्तर पर स्वच्छता पहल, जल संचय संवाद और ज्ञान यात्रा गतिविधियाँ शामिल थीं। ज्ञान यात्रा गतिविधियों में 3,109 छात्रों ने भाग लिया।

सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर

मंत्रालय के संगठनों ने स्वच्छता कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए, 234 सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में 7,098 स्वच्छता कर्मचारियों ने भाग लिया।

4,365 प्रतिभागियों के लिए आयोजित 276 निवारक स्वास्थ्य जांच के दौरान 3,518 पीपीई किट वितरित किए गए। ये पहलें स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याणकारी लाभों तक पहुंच पर बल देती हैं।

जन भागीदारी स्वच्छता के लिए

इस अभियान के तहत जागरूकता अभियानों, खाद बनाने की पहलों, प्लास्टिक कम करने की गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्‍त 450 खाद बनाने संबंधी जागरूकता अभियान, 3,530 प्रतिभागियों के साथ 154 खेल स्वच्छता गतिविधियां और 2,662 प्रतिभागियों के साथ 'प्लास्टिक को ना कहें' गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनसे टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता पहलों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिला।

 

 

स्वच्छता से समृद्धि

पांचवें स्तंभ के अंतर्गत, कचरे से धन उत्पन्न करने की पहलों और चक्रीय अर्थव्यवस्था पर केंद्रित गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें 'कबाड़ से जुगाड़' और 'कबाड़ से कला' शामिल हैं। अभियान की उपलब्धियों में 191 कला महाविद्यालयों और संस्थानों के साथ जुड़ाव, 175 प्लास्टिक पुनर्चक्रण मेले, 135 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों (पीडब्लूएमयू) का मूल्यांकन, 'कबाड़ से जुगाड़' के अंतर्गत 687 प्रविष्टियाँ और 'कबाड़ से कला' के तहत 607 प्रविष्टियाँ शामिल हैं।

इन गतिविधियों ने कचरे के रचनात्मक पुन: उपयोग को प्रोत्साहित किया और संसाधन पुनर्प्राप्ति और टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया।

 

स्वच्छता की भावना को बनाए रखना

ये उपलब्धियां मंत्रालय, उसके सीपीएसई और संबद्ध संगठनों, कर्मचारियों, छात्रों, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती हैं। स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, कल्याण शिविर और अपशिष्ट प्रबंधन पहलों के माध्यम से, इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को मजबूत करना और स्वच्छता को एक सतत अभ्यास के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय स्वच्छ और विकसित भारत की व्यापक परिकल्पना में अपने योगदान के साथ स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

केपी/केसी/आरटी/जेके/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2325107) आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Tamil