विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डीएसआईआर ने विशेष अभियान 6 के तहत स्वच्छता अभियान को तेज किया, स्वच्छता और अभिलेख प्रबंधन में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य रखा

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 1:00PM by PIB Delhi

स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अभियान के अनुरूप, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) मुख्यालय/डीएसआईआर, नई दिल्ली में डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण का शुभारम्भ किया।

इस शुभारम्भ कार्यक्रम में डीएसआईआर की सचिव और सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वी, डीबीटी और डीएसटी के सचिव, डीएसआईआर, सीएसआईआर और संबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों - राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और कर्मचारी उपस्थित थे।

विशेष अभियान 6 की तैयारी चरण के दौरान, इस विभाग और इसके संगठनों यानी सीएसआईआर, सीईएल और एनआरडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और टिकाऊ प्रथाओं, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन, संसाधनों के उत्पादक उपयोग और सफाई मित्रों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वच्छता और स्वच्छता में योगदान देने की शपथ ली।

विशेष अभियान 6 को सफल बनाने के लिए डीएसआईआर, सीईएल, एनआरडीसी, सीएसआईआर और देश भर में स्थित इसकी प्रयोगशालाओं में श्रमदान और स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं।

इस विभाग ने विशेष अभियान 6 के दौरान 150 स्वच्छता अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के दौरान अभिलेख प्रबंधन के अंतर्गत, डीएसआईआर और इसके संगठनों द्वारा 9805 भौतिक और 2493 ई-ऑफिस फाइलों की समीक्षा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएसआईआर इस अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

*****

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2325119) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu