वित्त मंत्रालय
देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार
बेंगलुरु और दिल्ली हवाई अड्डों और नागपुर के पास छापेमारी में यात्रियों के सामान में छिपाकर तस्करी करने के प्रयासों का पर्दाफाश हुआ
प्रविष्टि तिथि:
19 OCT 2026 4:23PM by PIB Delhi
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने समन्वित खुफिया जानकारी पर आधारित अभियानों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसके परिणामस्वरूप दो अभियानों में लगभग 7.1 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन और तीसरे अभियान में लगभग 3.1 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये ज़ब्ती बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर के पास और नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर की गई।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका। यात्री के सामान की जांच करने पर 5.166 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद हुआ । बरामद पदार्थ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
दो दिन बाद, एक अन्य खुफिया-आधारित अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने नागपुर के बाहरी इलाके साओनेर के खापा फाटा के पास दिल्ली से हैदराबाद जा रही बस में एक भारतीय नागरिक के बैग की जांच करने जांच की। अधिकारियों ने इस मामले में एक नए महिला सूट के अंदर छिपा हुआ एक सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ बरामद किया।
बैग का वजन असामान्य रूप से अधिक होने के कारण, अधिकारियों ने उसकी भीतरी परत की जांच की और उसमें छिपा हुआ एक और पैकेट पाया। इसमें इसी तरह का पदार्थ था और मौके पर किए गए परीक्षण में एम्फ़ैटेमिन की पुष्टि हुई। कुल मिलाकर, 1.97 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद किया गया और इसे एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
15/16.10.26 को एक अन्य अभियान में, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने घाना से आईजीआई हवाई अड्डे, नई दिल्ली के टर्मिनल 3 पर पहुंचे एक भारतीय यात्री को रोका। उसके सामान की व्यवस्थित जांच करने पर छह पारदर्शी पैकेट बरामद हुए। इनमें मौजूद सफेद पाउडर का कुल वजन 3.134 किलोग्राम था। फील्ड परीक्षण में कोकीन की पुष्टि हुई। इस पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये अभियान मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करने, छिपाने के अनूठे तरीकों का पता लगाने और देश के हवाई और सड़क नेटवर्क के माध्यम से खतरनाक मादक दवाओं और नशीले पदार्थों की आवाजाही को रोकने के लिए डीआरआई के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करते हैं।
***
पीके/केसी/आरटी/वीके/एमयू
(रिलीज़ आईडी: 2325163)
आगंतुक पटल : 85