प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर रिंकू हुड्डा को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 19 OCT 2026 10:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) एफ46 स्पर्धा में 65.11 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर रिंकू हुड्डा को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि रिंकू हुड्डा का यह असाधारण प्रदर्शन उनके अनुशासन और समर्पण को रेखांकित करता है। उन्होंने उनके निरंतर सफल होने की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा;

“रिंकू हुड्डा के लिए एक महान उपलब्धि! 65.11 मीटर के शानदार सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ, रिंकू ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उनका यह असाधारण प्रदर्शन उनके अनुशासन और समर्पण को रेखांकित करता है। ईश्वर करे वे इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi”

*************

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2325338) आगंतुक पटल : 22
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English