प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर सिमरन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 8:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिमरन को एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए, एक नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

पिछले आयोजन में रजत पदक से लेकर इस बार रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक तक की उनकी यात्रा उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है। श्री मोदी ने कामना की कि वे आगे भी बाधाओं को तोड़ती रहें और नए मानक स्थापित करती रहें।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

स्वर्ण पदक और एक नया रिकॉर्ड!

सिमरन ने एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई।

पिछले आयोजन में रजत पदक से लेकर इस बार रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक तक की उनकी यात्रा उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है। वे आगे भी बाधाओं को तोड़ती रहें और नए मानक स्थापित करती रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi"

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2325663) आगंतुक पटल : 75
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam